-
विकलांग जन के संबंध में
नीति का निर्धारण एवं क्रियान्वयन।
-
आयोजनागत एवं
आयोजनेत्तर योजनाओं के माध्यम से विकलांगों का सामाजिक, शैक्षिक एवं आर्थिक विकास सुनिश्चित करना।
-
विकलांग जन के विकास संबंधी भारत सरकार की नीतियों एवं कार्यक्रमों
का कार्यान्वयन।
-
विकलांग कल्याण के सम्बंधी में राष्ट्रीय संस्थानों के साथ समन्वय।
-
विकलांग जन के कल्याण संबंधी कार्य हेतु अन्तर्विभागीय समन्वय।
-
सेवाओं में विकलांग जन को आरक्षण एवं उनके सेवायोजन का पर्यवेक्षण।
-
विकलांग जन के लिए सहायक उपकरणों का प्रबन्ध।
-
विकलांग जन के लिए व्यवसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों का संचालन।
-
गैर सरकारी संस्थाओं/माता-पिता/सरकारी अधिकारियों/कर्मचारियों को
विकलांग जन के कल्याण संबंधी प्रशिक्षण।
-
गैर सरकारी संस्थाओं को विकलांग जन के कल्याणार्थ कार्य करने हेतु सहायता
एवं सहयोग।
-
राज्य एवं केन्द्रीय सार्वजनिक
उद्यमों तथा निजी क्षेत्र के उद्यमों एवं उनके संगठनों से विकलांग जन के कल्याण के लिए सहयोग प्राप्त करना।
-
विकलांग जन से संबंधित योजनायें, आय-व्ययक अनुमान तथा अन्य प्रशासनिक
मामले।
-
नि:शक्त जन (समान अवसर, अधिकार
संरक्षण एवं पूर्ण भागीदारी)-1995 की विभिन्न धाराओं पर कार्यवाही एवं विकलांग
जन को अधिनियम से प्रदत्त सुविधा/व्यवस्था का लाभ पहुंचाना।